फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार की ओर बढ़ा गुमटी बाजार

Fri, 04 Dec 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुमटी बाजार को शहर का पहला स्मार्ट बाजार बनाने के लिए ‘अमर उजाला’ के अभियान पर अमल की शुरुआत गुरुवार से हो गई। एडीएम सिटी अविनाश सिंह की अगुवाई में पहले विभिन्न विभागों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ मीटिंग हुई।
विज्ञापन


बाद में नगर निगम, थाना और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बाजार से अतिक्रमण हटवाए। फुटपाथ और बरामदे खाली करवाए। कई दुकानदाराें का सामान जब्त किया गया तो कुछ का तोड़ दिया गया। अधिकतर दुकानदारों ने खुद ही सामान हटा लिया था।


गुमटी बाजार में एडीएम सिटी, एसीएम डीडी वर्मा, नगर निगम के जोनल अफसर वीरेंद्र राय, जेई अखिलेश कुमार पाल, एसओ ट्रैफिक अंबरीश सिंह भदौरिया, सीओ नजीराबाद संजीव कुमार दीक्षित, एसओ नजीराबाद बृजेश यादव, एसआई भूपेंद्र सिंह चौहान, गुमटी-5 व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजे गुप्ता की मौजूदगी में करीब डेढ़ घंटा चली मीटिंग में गुमटी को स्मार्ट बाजार बनाने के लिए एक एक बिंदु पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


पहले बाजार में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्थित रखने के लिए कई बिंदुओं पर सहमति बनी। फिर इसे स्मार्ट बाजार बनाने के लिए तमाम बिंदु तय हुए। मीटिंग के बाद एसीएम डीडी वर्मा की अगुवाई में नगर निगम और पुलिस ने बरामदा खाली करो अभियान चलाया। जेसीबी से कई अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।

फुटपाथ पर कब्जा किए दुकानदारों को खदेड़ा गया और कुछ का सामान जब्त किया। कुछेक जगह व्यापारियों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। करीब दो घंटे तक चले अभियान में गुमटी क्रॉसिंग से संतनगर चौराहे तक दोनों ओर फुटपाथ और बरामदों को कस्टमर के लिए पैदल चलने लायक बनाया गया।

व्यापारियों ने गुमटी क्रॉसिंग से संतनगर चौराहे तक पार्किंग व्यवस्थित करवाने के लिए एक गार्ड दिया है।  इस दौरान व्यापार  रमेश भाटिया, कमल नयन अहूजा, नरेश भाटिया, टोनी खंडूजा, अजायब सिंह, राजीव हांडा, अरविंद भारती, कर्मजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह केसरी, बलवीर सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें