मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में नेता विरोधी दल बनाने के मुद्दे पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। विधानसभा में नेता विरोधी दल कौन होगा।
इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी होेली का पर्व मनाइये। इसके बाद समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में नेता विरोधी दल के नाम पर चर्चा की जाएगी। सैफई में अपने घर आकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
सपा की हार और बीजेपी की जीत पर कहा कि जनता का निर्णय उन्हें स्वीकार है। चुनाव नतीजे आने से निराश होने की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करेंगे। इसके बाद फिर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों की समीक्षा की जाएगी। भितरघात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से ईवीएम पर उठाए सवाल पर कहा कि सरकार को इसकी जांच कराना चाहिए। अगर कोई पार्टी कार्यकर्ता शिकायत लेकर आता है तो हम भी इसके बारे में लिखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं जो फैसला जनता ने लिया है हमें मंजूर है । परिवार में कलह पर कहा कि अब मैं ऐसी कोई बात नही कहूँगा जो आप लोगों के लिए कोई खबर बने।