फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में वकीलों व व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 Oct 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते अध्यक्ष विमलेश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबादः  टैक्स बार एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कमिश्नर राज्य कर लखनऊ को 15 सूत्री मांगपत्र भी भेजा।
विज्ञापन



जनरल सेक्रेट्री रामजी बाजपेई ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद कर अधिवक्ता, व्यापारी और लेखाधिकारी परेशान हैं। रोज-रोज जीएसटी में संशोधन से व्यावसायिक कार्य करना मुश्किल हो गया है।

अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कहा कि नए व्यापारी जीएसटी में पंजीयन प्राप्त करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि जनपद मंडल व राज्य स्तर पर जीएसटी सलाहकार परिषद गठित किया जाए, जिसमें अधिवक्ताओं को नामित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें