फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों के शीशे तोड़ बैग चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कोतवाली में कप्तान श्रीपर्णा गांगुली बुधवार की रात जिस समय मातहतों के पेंच कस रही थीं, उसी दौरान बेखौफ लुटेरे चौकी की नाक के नीचे से दो कारों का शीशा तोड़कर एक लाख से अधिक रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की खबर के बाद इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित एक घंटे तक चौकी में बैठे रहे, लेकिन उनकी सुनवाई करने कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा।

हरिहरगंज पुल के नीचे खड़ी एक आल्टो और स्फ्टि डिजायर कार के पास बुधवार की रात चार से पांच लोग पहुंचे। इन लोगों ने डंडा मारकर कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। कार में रखे बैग उठा ले गए। घटना की खबर पर इलाहाबाद की करेली करामत चौकी निवासी मोहम्मद कफील अहमद सामने स्थित होटल से मीटिंग छोड़कर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे एक ट्रैक्टर कंपनी के एरिया मैनेजर हैं। उनकी कार में बैग था, जिसमें 27 हजार 800 सौ रुपये और तमाम कागजात थे। बैग कार के शीशे तोड़कर लुटेरे उठा ले गए हैं। हथगाम कस्बा निवासी संजय कुमार गुप्ता भी दौड़कर मौके पर आए। उनके डिजायर कार के शीशे टूटे देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिश्तेदार लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता निवासी राजेंद्र नगर हरिहरगंज से मिलने आए थे। वह बर्तन कारोबारी हैं। कार के अंदर 80 हजार रुपये से भरा बैग था। लुटेरे शीशा तोड़कर बैग उठा ले गए हैं। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

कारों के शीशे तोड़ रुपयों से भरे बैग लूटे
चौकी में एक घंटे तक पीड़ित डाले रहे डेरा
चौकी इंचार्ज तक सुनवाई को नहीं पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें