कानपुर में बसपा नेता नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर हत्याकांड में चार साल के लंबे अंतराल के बाद वकील धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू को डीसीपी सेंट्रल की स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश जाएगा। चकेरी के मंगला विहार निवासी पिंटू सेंगर की जेके कालोनी जाजमऊ में 20 जून 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्याकांड में पप्पू स्मार्ट, सऊद अख्तर उसके भाई महफूज अख्तर, आमिर बिच्छू समेत एक दर्जन लोगो के नाम सामने आए थे। आरोप था कि पप्पू स्मार्ट और सऊद अख्तर ने हत्याकांड की साजिश रची। शूटर राशिद कालिया, एहसान कुरैशी, सलमान बेग और फैसल कुरैशी को हत्या की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने राशिद का एनकाउंटर कर अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया।