फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग से भड़के वकील ने 3 सिपाहियों को मारी कुल्हाड़ी, जवाब में पुलिस ने की 18 राउंड फायरिंग

Wed, 15 Nov 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बांदा में चेकिंग के लिए वैन रोकने पर बिफरा 
- पुलिस ने 18 राउंड फायरिंग कर खेत से दबोचा
- एक कांस्टेबल गंभीर हालत में झांसी रेफर
विज्ञापन
घायल सिपाही नितिन कंचन, पुलिस ड्राइवर जगदीश यादव और कांस्टेबल नरेंद्र पटेल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेकिंग के लिए मारुति वैन रोके जाने से भड़के वकील ने कुल्हाड़ी से तीन सिपाहियों पर हमला कर दिया। एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। दो अन्य कांस्टेबलों को चोटें आईं हैं। मौके से भागकर खेत में जा छिपे वकील को पुलिस लगभग चार घंटे की घेराबंदी और 18 राउंड गोलियां चलाने के बाद दबोच सकी। उसकी वैन भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बांदा के कालिंजर थाने के उप निरीक्षक आलोक कुमार थाने के सामने ही वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने सतना (मध्य प्रदेश) की ओर से आ रही वैन रोकी तो इसे चला रहा वकील भड़क गया और वैन में रखी कुल्हाड़ी से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इससे कांस्टेबल नितिन कंचन घायल हो गया। दो अन्य कांस्टेबलों के भी हाथों में चोर्टें आइं। 
इस बीच वकील नरैनी रोड पर वैन भगा ले गया। दरोगा और तीनों कांस्टेबलों ने पुलिस जीप से पीछा किया। लगभग तीन किलोमीटर दूर सौंता गांव मोड़ के पास उसे घेर लिया तो वकील वैन छोड़कर पुरैनिया गांव की तरफ खेत में जा घुसा। दरोगा और तीनों कांस्टेबलों ने ज्वार के खेत में घुसकर उसे दबोचना चाहा तो उसने फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने कांस्टेबल नितिन कंचन की कनपटी और गर्दन में कुल्हाड़ी से दो वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और तड़पने लगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेरा कसते हुए उसे दबोच लिया

हमलावर की मारुति वैन
इस बीच दरोगा आलोक ने थानाध्यक्ष केपी सिंह को फोन पर सूचना दी और फोर्स मंगाया। कुछ ही देर में नरैनी कोतवाली, गिरवां थाना और सढ़ा चौकी का फोर्स वहां पहुंच गया। फोर्स ने खेत को चारों ओर से घेर लिया। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस को 18 राउंड गोलियां भी चलानी पड़ीं। लेकिन वह बचा रहा। बाद में पुलिस ने घेरा कसते हुए उसे दबोच लिया।
हमलावर ने खुद को वकील और नाम जगदीश प्रसाद यादव बताया। वह सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ापुरवा गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारुति वैन से लोहे की राड, डंडा और पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। धारा 307, 504 आईपीसी, 7क्रिमिनल ला अमेडमेंट एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल कांस्टेबिल नितिन कंचन को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें