देश में एक के बाद एक पाखंडी बाबाओं का पाखंड लोगों के सामने उजागर होता चला जा रहा है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में नजर आया है जहां यूपी के फर्रुखाबाद जिले के वीरेन्द्र देव दीक्षित नामक बाबा की काली करतूत लोगों के सामने आई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में ये बाबा आध्यात्मिक विश्वविद्यानय के नाम पर सैकड़ों छोटी-छोटी लड़कियों को कैद करके उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था और अपने इस काम को 16000 रानियां कह रह प्रमाणिकता की मोहर लगाता था।
बाबा का आश्रम कोई आम आश्रम नहीं था
वीरेन्द्र देव दीक्षित
बाबा का आश्रम कोई आम आश्रम नहीं था। इसने पूरे आश्रम को किलेनुमा शक्ल दे रखी थी और अपने घिनौने कामों को आध्यात्म के नाम पर अंजाम दिया करता था। इस आश्रम में सुरक्षा इंतजाम ऐसे थे बच्चियों के परिवार वाले तो छोड़िये परिंदा भी पर न मार सके। इस आश्रम का रहस्य ये था कि यहां बच्चियों को सात तालों में कैद करके रखा था। जहां उन्हें नशे के इंजेक्शन लगाकर मदहोश कर दिया जाता था। बच्चियों को कभी उनके परिवार वालों से बात तक नहीं करने दी जाती थी।
बाबा की काली करतूत पर आस-पास के लोगो को पहले से ही शक था
वीरेन्द्र देव दीक्षित
बाबा की काली करतूत पर आस-पास के लोगो को पहले से ही शक था। आस-पास के लोगो की माने तो उन लोगों को वहां रात में लड़कियों के चीखने चिल्लाने के आवाजें सुऩाई देतीं थी। कई बार उन्होंने आश्रम के बाहर बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों को आते देखा जिनमें लड़कियों के कहीं भेजा जाता था। इस काले बाबा की ये कोई पहली काली करतूत नहीं हैं इससे पहले 1998 में फर्रुखाबाद के कंपिल में ये पाखंडी एक रेप केस में भई गिरफ्तार हो चुका है। लेकिन कहते है न हौसला अगर मजबूत हो तो व्यक्ति हार नहींं मानता। इसी तर्ज पर इस पाखंडी ने अपने काले कारनामों की दुनिया को और बड़े स्तर पर दिल्ली के रोहिणी मे स्थापित कर लिया। जहां दुगनी तेजी से अपने काले कारनामों को अंजाम देता रहा।
ऐसे हुआ खुलासा
वीरेन्द्र देव दीक्षित
बाबा के काले आश्रम का खुलासा तब हुआ जब सीमा नाम की एक महिला अपनी बहन दुर्गेश को ढूंढते-ढूंढते यहां तक पहुंची। झूंझनू राजस्थान की रहने वाली दुर्गेश 9 तारीख से ही अपने घर से गायब थी। सीमा ने बताया कि उसकी बहन को अगवा किया गया है। ढूंढते-ढूंढते जब सीमा अपने भाई गौरव के साथ यहां पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। सीमा को उसकी बहन से मिलने नहीं दिया गया जिसपर उसने वहां हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और फिर पता चला कि सीमा की बहन की तरह वहां कई लड़कियां कैद करके रखी गई हैं। एक पीड़ित लड़की ने आश्रम प्रमुख वीरेन्द्र देव दीक्षित पर कई गंभीर आरोप लगाए।
एक- एक कर खुली गई कलई
वीरेन्द्र देव दीक्षित
पुलिस के पहुंचने के बाद एक-एक कर बाबा की काली करतूतों की कलई खुलती चली गई। लोग आश्रम की बनावट देख कर चौंक गए। धीरे-धीरे वहां ऐसे लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया। वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को बाबा ने कई सालों से कैद करके रखा है और उससे मिलने भी नहीं दिया जाता है। ऐसे ही कई मामलों ने पुलिस को भी चौंका दिया। जिसके बाद धीरे-धीरे बाबा के रहस्यों से पर्दा उठता चला गया।