कोहरे की वजह से रविवार को भी 50 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। सुबह साढ़े छह बजे शहर पहुंचने वाली यह ट्रेन दोपहर साढ़े 12 बजे आई। ट्रेन-18, तेजस एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस भी लेट चल रही हैं। ट्रेन लेट पहुंचने की वजह से तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को हर्जाना मिलेगा।
ये ट्रेनें घंटों रहीं लेट
दिल्ली से कानपुर आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस छह घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस सवा घंटा, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, टाटा-छपरा एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस ढाई घंटे, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, टाटा-मूरी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं। ऐशबाग-लखनऊ मेमू डेढ़ घंटे, बिहार-संपर्कक्रांति एक्सप्रेस पौने दो घंटे, सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।