उन्नाव में एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाली दुष्कर्म पीड़िता की शनिवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता की मौत के बाद से ही हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव में अलर्ट जारी कर फोर्स लगा दी गई।
रविवार को हैलट अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता का शव उसके गांव भेजा गया। शाम 4:56 बजे पीड़िता का शव गांव पहुंचा। पीड़िता के अंतिम संस्कार से पहले आक्रोश बढ़ने की आशंका के चलते पुलिस फोर्स में अलर्ट जारी कर दिया गया। गांव में पुलिस ने संघन निगरानी रखी।
सपा जिलाध्यक्ष धमेंद्र यादव पीड़िता के गांव पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। गांव में ही शव दफनाया जाएगा। मिट्टी खोद दी गई है। पीड़िता का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा अथवा सोमवार को इसपर संदेह बना हुआ है।
जाने पूरा घटनाक्रम, कब क्या हुआ
-21 दिसंबर, शनिवार रात 8:15 बजे दुष्कर्म पीड़िता ने कानपुर के हैलट में दम तोड़ा
-22 दिसंबर रविवार सुबह 9 बजे कानूनगो संतोष दीक्षित पहुंचे मृतका के गांव
-11:40 बजे एसडीएम प्रदीप वर्मा कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे गांव
- 2.30 बजे बुलाया गया अजगैन, आसीवन समेत चार थानों का फोर्स
-3:30 बजे तहसीलदार नरेंद्र यादव व नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा पहुंची गांव
-4:19 बजे गांव में भीड़ को बढ़ता देख बुलवाई गई पीएसी।
-4:45 बजे सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख के पति सेवक लाल रावत गांव पहुंचे
-4:57 बजे दुष्कर्म पीड़िता का शव पहुंचा गांव
-5:20 बजे एएसपी धवल जयसवाल गांव पहुंचे
-5:26 बजे परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार
-6:00 बजे एसडीएम व एएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने जबरन शव उठवाया और अंतिम संस्कार के लिए ले गई।
-6:05 बजे पुलिस अंतिम संस्कार को शव लेकर पहुंची बाग
-6:20 बजे शव को पुलिस ने मिट्टी में दबवाया।
-6:35 बजे एसपी विक्रांतवीर पहुंचे मृतका के गांव