कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दाखिले की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए छात्र 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
एचबीटीयू में काउंसलिंग के दोनों चरण पूरे हो चुके हैं। दो चरणों में पांच काउंसलिंग हुई हैं जिसके बावजूद अभी कुछ ब्रांच में 215 सीटें खाली रह गई हैं। संस्थान अब स्पॉट काउंसलिंग शुरू करने जा रहा है। स्पॉट काउंसलिंग के पंजीकरण शुरू हैं और 10 अगस्त तक चलेंगे। इसके लिए छात्रों को 2500 रुपये फीस जमा करनी होगी। जो छात्र पहले ही फीस जमा करा चुके हैं उनको आवेदन के दौरान फीस जमा नहीं करनी होगी।
ऑन कैंपस ऑफ लाइन काउंसलिंग 12 अगस्त से शुरू होगी। छात्रों को जेईई मेन की रैंक के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीफार्मा और बीबीए के छात्रों को सीयूईटी की रैंक के आधार पर दाखिला मिलेगा। इसके बाद छात्रों को संस्थान में प्रवेश का कोई मौका नहीं मिलेगा। डीन एकेडमिक्स ललित कुमार सिंह ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह दाखिले लेने का अंतिम मौका है। छात्रों को अपने दस्तावेजों के साथ आना होगा। स्पॉट काउंसलिंग में तत्काल दाखिला मिलेगा। 18 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
ब्रांच कुल सीट भरी सीट
कंप्यूटर साइंस इंजी 81 81
इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी 81 81
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग 80 80
इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग 81 81
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 81 80
सिविल इंजीनियरिंग 81 71
केमिकल इंजीनियरिंग 81 80
बायोकेमिकल इंजीनियरिंग 63 14
फूड टेक्नोलॉजी 63 13
ऑयल टेक्नोलॉजी 63 31
पेंट टेक्नोलॉजी 63 59
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 63 24
लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी 31 2
बीटेक बायोटेक 75 71
बीफार्मा 75 59
बीबीए 75 71