कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्पॉट काउंसलिंग 12 अगस्त को होनी है। विवि में खाली बची 239 सीटों पर केवल 12 अगस्त को ही दाखिला होगा। इसके बाद किसी प्रकार से कोई प्रवेश नहीं होगा। 18 अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
एचबीटीयू में काउंसलिंग के दोनों चरण पूरे हो चुके हैं। दो चरणों में पांच काउंसलिंग हुई हैं पर 239 सीटें खाली रह गई हैं। 12 अगस्त को होने वाली स्पॉट काउंसलिंग के लिए छात्रों को पहुंचना अनिवार्य है। रिपोर्टिंग टाइम सुबह नौ बजे से शुरू होगा, दोपहर एक बजे के बाद पहुंचने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। छात्राें को अपने सभी दस्तावेजों के साथ संस्थान आना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
छात्रों को जेईई मेन की रैंक के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बीटेक बाॅयोटेक्नोलॉजी, बीफार्मा और बीबीए के छात्रों को सीयूईटी की रैंक के आधार पर दाखिला मिलेगा। डीन एकेडमिक्स ललित कुमार सिंह ने कहा कि स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग के लिए आने वाले छात्रों को पूरी फीस जमा करनी होगी। फीस 1,35,000 रुपये है। पार्ट पेमेंट नहीं चलेगा। फीस का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट, कैश या फिर ऑनलाइन किया जा सकता है।
सीटाें की स्थिति
ब्रांच कुल सीट भरी सीट
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 81 81
इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी 81 81
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग 80 80
इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग 81 81
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 81 80
सिविल इंजीनियरिंग 81 71
केमिकल इंजीनियरिंग 81 80
बाॅयोकेमिकल इंजीनियरिंग 63 14
फूड टेक्नोलॉजी 63 13
ऑयल टेक्नोलॉजी 63 31
पेंट टेक्नोलॉजी 63 59
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 63 24
लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी 31 2
बीटेक बाॅयोटेक 75 71
बीफार्मा 75 59
बीबीए 75 71