फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नो इंट्री में बेधड़क घुस रहे बड़े वाहन, अतिक्रमण से लग रहा जाम

Sun, 01 Feb 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर में बड़े वाहन बे रोकटोक आते जाते हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या होती है और राहगीरों को जूझना पड़ता है। कारण, दिन में नो इंट्री के बावजूद बड़े वाहनों का जमावड़ा और फुटपाथ व सड़क तक दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अकबरपुर में सदर बाजार से रूरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के लिए सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो इंट्री के आदेश दिए हुए हैं। इसके बावजूद भारी वाहन प्रवेश करते हैं। सबसे ज्यादा समस्या दोपहर के समय होती है। जब स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों को लेकर निकलने वाले वाहन निकलते हैं। ऐसे में अगर भारी वाहनों से जाम लग जाता है। रुक-रुक कर लगने वाले जाम को खुलवाने के लिए चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण व बड़े वाहनों का दिन के समय प्रवेश जाम का प्रमुख कारण है। इससे आये दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। वहीं स्कूली वाहन फंसने पर बच्चे भूखे-प्यासे परेशान होते हैं। जबकि ऑटो चालक सवारी बैठाने व उतारने के लिए आधी से ज्यादा सड़क को घेर कर वाहन खड़ा करते हैं। पुलिस इन्हें हटाने के लिए जब अभियान चलाती है, तब तो सभी भाग जाते हैं, लेकिन पुलिस के हटते ही दोबारा से वहीं स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन

..............
बोले लोग-
नो इंट्री के बाद भी दिन में ट्रक आते-जाते हैं। जबकि इस मार्ग पर बाजार होने की वजह से दिन भर लोगों का आना जाना होता है। इसके अलावा छात्र-छात्राों की आवाजाही भी होती है। दिन में इस मार्ग पर ट्रकों आने-जाने पर लोक लगनी चाहिए।
- अनुभव मिश्रा, कारोबारी
................
चालक सड़क को घेर कर ऑटो को खड़ा कर सवारी बैठाते व उतारते हैं। इसके अलावा ठेले वाले फुटपाथ पर कब्जा किए हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा की बार इन्हें यहां से हटवाया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। इसका निस्तारण होना जरूरी है।
- विनोद गुप्ता, कारोबारी
.................
वर्जन
ऑटो चालकों को स्टैंड पर सवारी बैठाने व उतारने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन न करने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जबकि गिट्टी, मोरंग व सरिया आदि लेकर आने वाले भारी वाहनों को मार्ग से निकलने पर रोक है। सिर्फ खाद्य पदार्थों के भारी वाहन ही प्रवेश कर सकते हैं। अगर ऐसे वाहन मिलते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विवेक सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें