फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरेंगे सर्किल रेट, सस्ती होगी जमीन 

Tue, 27 Dec 2016 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- किसी भी क्षेत्र में रेट न बढ़ाने पर सहमति बनी
- सर्किल रेट पर एडीएम फाइनेंस की बैठक आज
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के आउटर और कटरी की जमीन के सर्किल रेट कम हो सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में सर्किल रेट न बढ़ाने पर सहमति बन रही है। मंगलवार को सर्किल रेट पर प्रस्ताव बनाने के लिए एडीएम फाइनेंस संजय चौहान सभी सब रजिस्ट्रार और एआईजी स्टांप के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


महंगे सर्किल रेट और नोटबंदी के कारण रजिस्ट्रियों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए रजिस्ट्री विभाग अपना बढ़ा लक्ष्य पाना तो दूर पिछले साल के बराबर भी राजस्व नहीं पा रहा है। इसलिए किसी भी मोहल्ले में सर्किट रेट न बढ़ाए जाने पर सहमति बन रही है।

गंगा बैराज के आसपास, कछार, बिल्हौर, घाटमपुर और नर्वल के ग्रामीण इलाकेमें सर्किल रेट कम हो सकते हैं। मंधना, कल्याणपुर, पनकी, जरौली, पशुपति नगर, हंसपुरम, तात्याटोपे नगर, बर्रा, सजारी, सनिगवां, अहिरवां, मंगला विहार जैसे शहर के आउटर इलाके के सर्किल रेट कम किए जा सकते हैं। एडीएम फाइनेंस ने बताया कि सभी सब रजिस्ट्रार ने कुछ प्रस्ताव भेजे हैं। उन्हें देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें