फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: जमीन के विवाद में लाठी-डंडे चले, छह लोग घायल

Tue, 18 Aug 2020 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इटावा जिले में घर के सामने की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें सगे भाइयों समेत छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। रक्षाबंधन से पहले दोनों पक्ष थाना चौकी पर जमीन के विवाद के निस्तारण को गए थे।
विज्ञापन


थाना ऊसराहार क्षेत्र के भीखमपुर गांव में एक ही जाति के दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद है। एक पक्ष का जमीन पर कब्जा था जबकि दूसरा पक्ष उसे अपनी जमीन बता रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने उपजिलाधिकारी ताखा से शिकायत भी की।

थाना ऊसराहार में दोनों पक्ष रक्षाबंधन से पूर्व एकत्रित हुए। इसी जमीन पर मंगलवार की सुबह एक पक्ष की महिला ने कूड़ा डाल दिया। जिस पर विवाद के बाद लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के जयवीर सिंह और महाराज सिंह पुत्र वंशीधर उनकी मां रतानी देवी, शीला देवी पत्नी जबर सिंह, वर्षा पत्नी महावीर और शीला पत्नी चंद्रभान घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना थाना ऊसराहार में पीड़ित पक्ष ने दी। सभी को सीएचसी सरसईनावर इलाज के लिए भेजा गया। महावीर सिंह और जबर सिंह की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थानाध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि रक्षाबंधन से पहले लेखपाल ने पैमाइश की थी। जिसमें एक पक्ष की जमीन निकली थी। कब्जा दूसरे का था। इसी को लेकर विवाद और मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें