आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के पावर हाउस में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर चल रहा संघर्ष रविवार को और भी भीषण हो गया।पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के निर्माणाधीन पावर हाउस के पास रखे पाइपों में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आसमान में काले धुएं का गुब्बारा नजर आने लगा। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।