फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह की सरगना साधना पटेल को सतना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 315 बोर की बंदूक बरामद

Sun, 17 Nov 2019 11:24 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
साधना पटेल को सतना पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र-मप्र में सक्रिय अंतराज्यीय इनामी महिला डकैत गिरोह सरगना साधना पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक देशी रायफल, एक पट्टा जिंदा कारतूस व खाद्य सामग्री बरामद हुई है। इसका चित्रकूट व सतना जिले के कई थानाक्षेत्र में आतंक बढ़ रहा था। इस पर अपहरण, फिरौती वसूलने, फायरिंग कर दहशत फैलाने व पुलिस मुठभेड़ के छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


डाकू बबुली कोल व लवलेश कोल को मारने के बाद मप्र पुलिस को एक और सफलता मिली है। 20 हजार की ईनामी डाकू साधना पटेल को जब मप्र पुलिस ने पकड़ा तो यूपी पुलिस को भनक लगी लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक सतना रियाज इकबाल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व्हीपी सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मझगवां, सिंहपुर, कोटर एवं महिला थाना प्रभारी ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर मझगवां थानाक्षेत्र के  कनियाड़ मोड़ जंगल की ओर संदिग्धों की चहलकदमी पर घेराबंदी शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के अनुसार एक महिला को असलहे के साथ देखा गया तो किसी तरह उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला की शिनाख्त 20 हजार की इनामी डाकू साधना पटेल के रूप में की गई। माना जा रहा है कि यह डाकू सरगना किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में थी। इसके कब्जे से एक देशी राइफल, जिंदा कारतूस व दैनिक उपयोग की सामग्री मिली है।

पुलिस अधीक्षक सतना ने बताया कि डाकू साधना पटेल की गिरफ्तारी के साथ ही तराई क्षेत्र व अंतरातज्यीय उप्र-मप्र सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय महिला गिरोह का अंत हो गया। इधर सूत्रों की मानें तो डाकू साधना पटेल की नाटकीय पकड़ कुछ सही नहीं है। डाकू बबुली व लवलेश के मारे जाने और डाकू साधना के गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने से वह अकेली हो गई थी और वह हरियाणा व गुजरात प्रांत में रहकर जीवन यापन कर रही थी।

पुलिस स्वाट टीम व सार्विलांस की मदद से जानकारी मिलने पर वहीं से पकड़ कर लाया गया। इसकी भनक यूपी पुलिस को भी लगी। जब उसे मप्र पुलिस सतना की ओर ले जा रही थी तब तक यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों ने भी संपर्क किया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। इस मामले चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है। किसी भी तरह एक और डाकू गैंग सरगना के जेल की सलाखों के पीछे जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। चित्रकूट पुलिस की ओर से डाकू साधना पटेल पर कोई इनाम नहीं था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें