फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंबोर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी थाने पहुंचे, बोले- कार में था बेटा शिवम और चालक

Tue, 10 Feb 2026 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शनिवार दोपहर वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो व बुलेट में टक्कर मारी थी। 
विज्ञापन
लैंबोर्गिनी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैंबोर्गिनी कार हादसे के करीब 48 घंटे बाद कार सवार शिवम मिश्रा के पिता तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा मंगलवार दोपहर ग्वालटोली थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार में बेटे के साथ चालक भी मौजूद था। वह करीब पौन घंटे तक थाने में रहे। उन्होंने बेटे का बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों के सवालों का जवाब दिया। कहा कि बेटे की तबीयत खराब है। सेहत सही होने और जरूरत पड़ने पर वह उसे पुलिस के सामने भेज देंगे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर वीआईपी रोड पर तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम की तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने ऑटो, बुलेट में टक्कर मार दी थी। हादसे में चमनगंज के मो. तौफीक समेत चार लोग घायल हुए थे। तौफीक की तहरीर पर सोमवार को ग्वालटोली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में लापरवाही बरतने वाले ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को पुलिस कमिश्नर ने देर शाम लाइनहाजिर कर दिया था। वहीं विवेचना में कार शिवम मिश्रा के चलाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक की जगह उनका नाम जोड़ दिया था।

हादसे के बाद थाने में खड़ी दिल्ली नंबर वाली लैंबोर्गिनी को पुलिस ने सोमवार को ही सीज कर दिया था। मामले की विवेचना के लिए सोमवार को पुलिसकर्मी शिवम के आर्यनगर स्थित घर गए थे जहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहने के बाद भी गेट न खुलने पर पुलिसकर्मी वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी लैंबोर्गिनी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा, निष्पक्ष हो जांच
लैंबोर्गिनी कार हादसे की आहट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है। उन्होंने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को सख्त निर्देश दिए। कहा कि मामले में निष्पक्ष और बिना भेदभाव के जांच की जाए। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाही न बरती जाए।

नहीं हुआ गाड़ी का टेक्निकल मुआयना
पुलिस ने हादसे के बाद गाड़ी का टेक्निकल मुआयना कराने में लापरवाही बरती है। सामान्य तौर पर हादसे वाले वाहनों की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिसकर्मी टेक्निकल मुआयना कराते हैं। हालांकि इस मामले में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें