केडीए ने बिना लेआउट हो रही पांच हजार वर्ग मीटर की प्लाॅटिंग सील कर दी। बैकुंठपुर में चंद्रगुप्ता व अन्य लोग दो हजार वर्ग मीटर व बगदौंधी बांगर में श्याम, सुकेश चंद्र व अन्य लोग लगभग तीन हजार वर्ग मीटर में बिना लेआउट प्लाटिंग कर रहे थे। अधिकारियों ने परिसर को सील कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
केडीए ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन जोन एक बी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने वैदानी गांव में एक जगह 25 बीघा व दूसरी जगह तीन बीघा अवैध रूप से प्लाॅटिंग करने वाले हरिओम पांडेय व अन्य को नोटिस जारी किया है।