कानपुर। क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के चौथे मुकाबले में लक्ष्मीबाई वॉरियर्स ने शिवाजी स्ट्राइकर्स को 82 रन से पराजित किया। करन की शानदार शतकीय पारी से टीम को जीत मिली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में लक्ष्मीबाई वॉरियर्स ने 18 ओवरों में सात विकेट पर 225 रन बनाए। करन ने 57 गेंदों पर नौ चौकों व नौ छक्कों की मदद से 122 रन की शतकीय पारी खेली। सौरभ त्रिवेदी ने 27 और पुनीत शुक्ला ने 16 रन बनाए। विवेक ने दो विकेट चटकाए। शिवाजी स्ट्राइकर्स की टीम 18 ओवर में सात विकेट खोकर 143 रन पर सिमट गई।
मोनू सिंह ने 29, विवेक यादव ने 28 और शोभित शर्मा ने 23 रन बनाए। डीजे ने तीन और पुनीत शुक्ला ने दो विकेट हासिल किए। मुख्य अतिथि अनुज यादव, रोहित और संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विवेक यादव को फाइटर ऑफ द मैच, डीजे को इंटरटेनर ऑफ द मैच, पुनीत शुक्ला को बेस्ट बॉलर और अतुल तोमर को बेस्ट बैटर चुना गया। इस दौरान सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, शैलेंद्र दुबे, अजय, आशुतोष यादव, करिश्मा वर्मा और गोपेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।