फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशीली दवाओं के मामले में लक्ष्मी फार्मा पर और कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिरहाना रोड स्थित लक्ष्मी फार्मा के संचालक राहुल अग्रवाल के खिलाफ अब नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के मामले में भी जांच हो रही है। पंजाब पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने राहुल की फर्म व घर पर अक्तूबर में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां से पांच लाख रुपये की नकली दवाएं, प्रिंटर, दवाओं के रैपर, बैच नंबर, एक्सपायरी तिथि व एमआरपी डालने वाला एक मिनी पोर्टेबल प्रिंटर बरामद हुआ। पंजाब पुलिस राहुल अग्रवाल की बेटी वर्तिका अग्रवाल को अपने साथ ले गई। वर्तिका अभी जेल में ही है।

ड्रग विभाग को मौके पर महाराजपुर स्थित मां दुर्गा मेडिकोज का सुराग मिला था। मां दुर्गा मेडिकोज में नशीली दवाएं खरीदने का पता चला तो टीम ने अक्टूबर में ही यहां छापा मारा तो मेडिकल स्टोर बंद मिला था। संचालक रोहन पचौरी से फोन पर बात हुई लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन


विभाग ने रोहन के खिलाफ एफआईआर कराई। टीम लाइसेंस में लिखे घर के पते पर जांच करने पहुंची तो पता भी फर्जी निकला। थोक दवा व्यापारियों ने बताया कि राहुल और वर्तिका ने रोहन को लालच देकर मेडिकल स्टोर का संचालन करवाया और उसके पीछे नशीली दवाओं का कारोबार करने लगे थे। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि कनेक्शन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें