विजयी लक्ष्मी हजारिया इलेवन टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। स्वर्गीय नागेंद्र स्वरूप अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने रमा मिश्रा इलेवन को 39 रन से और गौरी माजिद इलेवन ने दिनेश मिश्रा इलेवन को आठ विकेट से हराया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट अकादमी की ओर से दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाए। टीम से आयुष शर्मा ने 36, पार्थ और राघव ने 18-18 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस श्रीवास्तव और हुसैन ने तीन-तीन व एकांश ने दो विकेट झटके। वहीं रमा मिश्रा इलेवन की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 101 रन ही बना सकी। टीम से मोहम्मद अरहम ने 38 और युवराज ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश शर्मा ने तीन व पवन प्रताप ने दो विकेट लिए। शिवांश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में दिनेश मिश्रा इलेवन की टीम 18.1 ओवर में आठ विकेट पर 85 रन ही बना सकी। टीम से सार्थक ठाकुर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। गेंदबाजी में उमर और तनिष्क ने दो-दो विकेट लिए। वहीं गौरी माजिद इलेवन ने 9.5 ओवर में दो विकेट पर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से दिव्यांश गुप्ता ने 39 और अव्यांश पांडेय ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में लोवेश और अंश ने एक-एक विकेट लिया। अव्यांश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।