फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की महिला दरोगा ने बीमार युवती को सड़क पर सरेराह पीट-पीट किया बेहाल, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 10 Aug 2019 11:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला दरोगा ने बीमार युवती को सड़क पर पीटते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के मॉल रोड पर वन-वे में दाखिल होने पर चालान काटने को लेकर हुए विवाद में महिला दरोगा ने युवती को सरेराह पीट दिया। बीमार युवती पिटाई से बेहोश हो गई। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


शुक्लागंज निवासी अशोक मिश्रा की बेटी आकांक्षा मिश्रा शनिवार को अपने चाचा के घर घसियारी मंडी आई थी। देर शाम वह स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। वह घंटाघर से मॉल रोड जाते समय वन-वे में गलत दिशा में दाखिल हो गई।

 
विज्ञापन

महिला दरोगा ने बीमार युवती को सड़क पर पीटते हुए - फोटो : अमर उजाला
चेकिंग कर रही महिला दरोगा आकांक्षा गुप्ता ने उन्हें रोक लिया और चालान काटने की बात कही। इस पर आकांक्षा ने अपने भाई को बुलाने की बात कही। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। महिला दरोगा भड़क गई और उसको पीट दिया।

एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि चालान काटने को लेकर स्कूटी चला रही युवती ने अभद्रता की थी, तब मारपीट हुई। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें