फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस से पारसनाथ जा रहे थे जैन समाज के श्रद्धालु, एसी स्लीपर में यात्रियों ने काटा हंगामा

Sat, 10 Aug 2019 11:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
कानपुर में दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में जैन समाज के श्रद्धालुओं के पारसनाथ जाने की वजह से ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सांस लेने तक की जगह नहीं मिली। आय बढ़ाने के लिए टीटीई ने जनरल और वेटिंग के यात्रियों की भी रसीद काट दी। इससे वेटिंग 900 के ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन


एसी और स्लीपर में ठसाठस यात्री भर गए। शुक्रवार देर रात ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक से लेकर स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी-आरपीएफ ने मशक्कत कर मामला शांत कराया। बड़ी मुश्किल से अन्य कोच में यात्रियों को भेजा गया।

 

डेढ़ घंटे तक ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही। दरअसल, जैन समाज के श्रद्धालु किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पारसनाथ जा रहे थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में चढ़ गए। इसमें तीन महीने पहले से रिजर्वेशन करा चुके यात्री स्लीपर की एस-8, एस-9 कोच और एसी कोचए-1 और ए-2 में बैठे थे। ट्रेन के भी वेटिंग टिकट वाले और जनरल टिकट खरीदकर दोनों श्रेणी के कोचों में यात्री भर गए।

इन सभी कोचों में यात्रियों को खड़े होने की जगह भी नहीं मिली। टीटीई ने भीड़ देखकर वेटिंग टिकट के साथ जनरल टिकट पर चालान लेकर स्लीपर की रसीद काट दी। इससे यह वेटिंग 900 के ऊपर चली गई। ट्रेन जब चली तो कोच के भीतर बच्चे, बूढ़े और महिलाएं परेशान हो गए।

 
विज्ञापन

शिकायतें हुईं तो हंगामा भी हुआ। अलीगढ़ और टूंडला स्टेशन पर इनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। जब ट्रेेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात 11:22 बजे आई तो हंगामा शुरू हो गया। यात्री ट्रेन के बाहर निकल आए। नारेबाजी होने लगी।

इसके बाद स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय, स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची। यात्री 60-70 के जत्थे में थे, इसलिए एक साथ एक कोच में घुस गए। काफी देर बाद यात्रियों को अलग-अलग कोच में किया गया। सभी यात्री खड़े होकर आगे गए। ट्रेन रात एक बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें