महोबा के चौराहे पर रोडवेेज के पास एक महिला को हाथ पकड़कर ऑटो में बैठाने से महिला भड़क गई। उसने ऑटो चालक की पति के साथ मिलकर सरेआम पिटाई कर दी। बीच-बचाव के बाद मौका पाते ही चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि कई ऑटो चालक सवारी बैठाने के चक्कर में महिलाओं से बदतमीजी कर देते हैं। वहीं पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनी रहती है।
घर जाने के लिए महिला जैसे ही रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंची तो आटो चालकों की आवाज सुनकर महिला एक आटो की तरफ जाने लगी। तभी पीछे खड़े आटो चालक ने महिला का हाथ पकड़कर अपने आटो की तरफ खींचकर बैठने को कहा, इस पर महिला आग बबूला हो गई।
महिला ने पति के साथ आटो चालक की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ और आटो चालकों ने बीच-बचावकर आटो चालक को महिला से बचाया। महिला से बचकर चालक मौके से आटो लेकर फरार हो गया। महिला ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।