फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डेंगू के डंक’ ने ले ली एक और जान

Sat, 29 Oct 2016 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पारा कम होने के बाद भी डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे
विज्ञापन
कानपुर के हैलट में भर्ती फतेहपुर की महिला की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई। महिला को शुक्रवार रात को ही बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से यहां रेफर किया गया था। उधर, पारा कम होने के बाद भी डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बिंदकी (फतेहपुर) निवासी सुदर्शन साहू की पत्नी आरती (30) को 20 दिन से बुखार आ रहा था। इसके चलते उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जांच मेें डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार की रात उसकी हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। सुबह साढ़े पांच बजे आरती को हैलट इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं हैलट ओपीडी में 1229 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में जो मरीज पहुंचे, उनमें 50 फीसदी से ज्यादा मरीज बुखार के थे। मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले काफी मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें