फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लेडी गैंग ने महाकुंभ में 50 दिन तक की थी चेनस्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी मंदिर में श्रद्धालुओं की चेन व पर्स गायब करने वाली लेडी गैंग की सदस्यों ने महाकुंभ में भी 50 दिन तक डेरा डाल रखा था। श्रद्धालुओं पर्स और चेन पार की थी। इसका खुलासा पकड़ी गई गैंग की महिलाओं के सीडीआर से हुआ है। पुलिस टीम अब प्रयागराज में घाटों पर हुए वारदातों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन



मंगलवार को मंदिर में महिलाओं की गैंग ने पार्षद की मां समेत नौ की चेन और पर्स पार कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो शातिर महिलाओं को पकड़कर उनके पास से चोरी की दो सोने की चेन बरामद की थी। पूछताछ के दौरान महिला आरोपियों ने गैंग के सात अन्य सदस्यों के नाम कबूले थे। इसके बाद टीम ने गोरखपुर और संतकबीरनगर में छापा मारकर उन्हें भी दबोच लिया। गैंग का सरगना पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। डीसीपी पश्चिम आरती सिंह ने बताया कि गैंग लीडर और उसकी पत्नी फरार हैैं, उनकी तलाश पुलिस की टीमें कर रही हैैं। जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।


शहर के कई प्रतिष्ठित मंदिर थे लेडी गैंग के निशाने पर

पुलिस हिरासत में ली गई गैंग की सदस्यों ने बताया कि उनके गैंग के कुल 22 लोग कानपुर आए थे। ये शहर के भीड़भाड़ वाले मंदिरों को अपना निशाना बनाकर श्रद्धालुओं के चेन व पर्स पार कर देते थे। इसमें प्रमुख रूप से पनकी, आनंदेश्वर, तपेश्वरी देवी, जंगली देवी, बारादेवी और कूष्मांडा मंदिर हैं। इनके ही गैंग के सदस्यों ने बारादेवी मंदिर में भी शनिवार को सुबह ही दर्शनार्थियों के बीच जाकर गर्भ गृह में मोबाइल और पर्स पार किया था। यही नहीं गैंग की सदस्य दुकानों में भीड़ होती है, वहां से सामान पार करने का काम भी करती हैैं।
विज्ञापन




वारदात को अंजाम देने के बाद बच्चों के जरिये ठिकाने लगाते थे माल

गैंग में महिलाओं के साथ चल रहे बच्चों का रोल भी बहुत अहम बताया गया है। महिलाएं चाहे सामान चोरी करें या चेन व पर्स। वारदात के तुरंत बाद महिलाएं ये सारा सामान अपने बच्चों को सौंप देती हैं। ये बच्चे गैैंग में शामिल पुरुषों को दे देते हैं। एक बार वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाएं तुरंत दूसरे स्थान पर चली जाती हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें