फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के सुहाग को मां ने उतारा था मौत के घाट, ये थी वजह, महिला गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 06:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- दामाद की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
- 20 दिन पूर्व पाली के पिपरौला गांव में हुई थी घटना
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी सास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में ससुराल आए दामाद की हत्या करने की आरोपी सास को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

 

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा निवासी बाबूराम परिवार के साथ पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौला में ससुराल में रहने लगे थे। यहां बाबूराम के पुत्र प्रेमसागर (32) का प्रेम प्रसंग मामा बलीराम की पुत्री माधुरी से चल निकला था। 13 अप्रैल को माधुरी और प्रेमसागर ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसको लेकर बलीराम और उसका परिवार असंतुष्ट थे। 15 मई को प्रेमसागर पिपरौला में ससुराल गया था। 16 मई को वह बलीराम के मकान के पीछे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। उसे परिजन एंबुलेंस से शाहाबाद सीएचसी ले गए थे, जहां प्रेमसागर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 

18 मई को प्रेमसागर की मां गुड्डी देवी ने बलीराम की पत्नी निराशा के खिलाफ जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें