गांव में रह रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने ग्रामोद्योग के लिए दस लाख का लोन देने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपना व्यापार शुरू करने के लिए दस लाख रुपये का लोन देगा।
कानपुर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी हरिश्चंद्र मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत केवल ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 10 लाख रुपये का लोन बैंक से दिलाएगा। आरक्षित वर्ग एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं को ब्याज रहित लोन दिलाया जाएगा। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 4 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस पर विभाग से योजना की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है।