फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का बेटा बना समीक्षा अधिकारी, यूपी में पाया चौथा स्थान, बताया तीसरे प्रयास में पाई सफलता

Tue, 03 Mar 2020 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुरेश चंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिवालय समीक्षा अधिकारी पद के परीक्षा परिणाम मंगलवार रात घोषित कर दिए गए। हरदोई के संडीला निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सुरेश को बधाई देने वालों का तांता लग गया। संडीला कस्बे के मोहल्ला राजाहाता निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता के पिता गणेश प्रसाद गुप्ता संडीला में स्थित कताई मिल में मजदूरी करते थे। लगभग 15 वर्ष पहले जब सुरेश की उम्र भी महज 15 वर्ष थी, बीमारी की चपेट में आकर गणेश का निधन हो गया था।

इसके बाद किसी तरह ट्यूशन और कोचिंग पढ़ा कर सुरेश ने अपनी पढ़ाई पूरी की और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करते रहे। मंगलवार रात जब लोक सेवा चयन आयोग के जरिए हुई समीक्षा अधिकारी पद की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो सुरेश का चयन हो गया।
विज्ञापन


सुरेश को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। सुरेश की प्राथमिक शिक्षा संडीला कस्बे के आर्य कन्या पाठशाला में हुई ,जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला से की।

स्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय से और परास्नातक कानपुर विश्वविद्यालय से किया। सुरेश गुप्ता ने बताया कि तीसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है।सुरेश अपने संघर्ष और मेहनत को अपनी सफलता का मुख्य कारण मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें