तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इसमें मनरेगा मजदूरों को छह सौ रुपये मजदूरी दिए जाने की मांग उठाई गई है। कहा कि वृद्धों को हर माह 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए।
तहसीलदार अजीत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। बढ़े मूल्य कम किए जाएं। कोरोना वायरस प्रभावितों को छह माह तक 7500 रुपये व उसके परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर माह 10 किलोग्राम राशन दिया जाए। इस दौरान जिला संयोजक मोती लाल भारती, बाबू सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, धरमवीर, जीतेंद्र सिंह व रामऔतार मौजूद रहे।