इससे अतुल के गर्दन की हड्डी दो जगह से टूट गई। मामले की जांच एसीपी गोविंद नगर विशाल कुमार पांडेय को सौंपी गई है। एसीपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी, जिसके भी नाम सामने आएंगे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों ने तोड़ा था मोबाइल
अतुल के परिजनों ने बताया कि पुलिस की पिटाई का वीडियो गांव वालों ने बनाया तो दरोगा व सिपाही ने मिलकर उनका फोन तोड़ डाला। वहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि गुजैनी पुलिस ने प्रमोद की पत्नी का भी नाम मुकदमे में नहीं लिखा है, जबकि उसने भी सरिसा से अतुल पर वार किए थे।
हालांकि कुछ वीडियो परिजनों के पास मौजूद हैं, जिसमें प्रमोद की पत्नी सरिया लिए दिखाई दे रही है। वहीं, सिपाही भी मारपीट करते नजर आ रहा है। इसके बाद जब अतुल बेहोश हो गया, तो उसे लादकर ले जाते हुए भी पुलिस वाले कैद हुए है।