फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार में मिली अवैध शराब और फर्जी नंबर प्लेटें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार से 550 अंग्रेजी शराब की बोतल भी बरामद की हैं। दिल्ली से शराब लेकर बिहार में तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया चौबिया पुलिस ने गुरुवार को चौपला फ्लाईओवर के पास से कार सवार हरियाणा के जिला जिंद के थाना सिविल लाइन निरंजन गांव निवासी मोहन उर्फ मोनू शर्मा को पकड़ा गया।
विज्ञापन

पूछताछ में मोहन ने बताया वह अपने साथी मनोज व रिंकू के साथ मिलकर शराब की तस्करी करता है। बरामद शराब बिहार में तस्करी के लिए ले जा रहा था। कार से दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई। एक प्लेट दिल्ली व एक बिहार के नंबर की प्लेट है। पुलिस मनोज व रिंकू की भी तलाश में जुट गई है। कार को सीज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें