फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव में दुकान में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सीसामऊ निवासी राकेश कुमार का बेटा संदीप (30) मजदूरी करता था। पत्नी महिमा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से संदीप दोस्त टिंकू के साथ गोल चौराहे के पास एक दुकान में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह फर्श समतल करने के दौरान वह सरिया को दुकान के ऊपर ले जाने लगे। तभी सरिया वहां ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में छू गई। करंट लगने से संदीप झटके के साथ दूर जा गिरे। आनन-फानन दुकान मालिक उसे हैलट ले गए। वहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें