फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को शुरू हुई प्रसव पीड़ा, मानिकपुर स्टेशन पर जन्मा बच्चा

Wed, 27 May 2020 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

मुंबई से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासी गर्भवती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन के मानिकपुर स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफार्म नंबर दो पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे स्टाफ ने महिला व नवजात को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टरों के उपचार के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले अमित शर्मा पत्नी किरन देवी के साथ मुंबई में रह रहे थे। अमित के मुताबिक पत्नी गर्भवती थी और लॉकडान शुरू हो गया था। लॉकडाउन-4 शुरू होने और मुंबई के हालात ठीक न होन के कारण घर लौटने का फैसला किया ताकि पत्नी का सुरक्षित प्रसव कराया जा सके और परिवार देखभल कर सके।

विज्ञापन


वह पत्नी किरन के साथ ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन चलते ही किरन को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जो सतना के बाद से बढ़ती गई। मनिकपुर स्टेशन प्रबंधक अंचल पांडेय ने बताया कि मुंबई से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर बिहार के सीतामढ़ी निवासी महिला के प्रसव पीड़ा शुरू होने की जानकारी हुई।

इसपर ट्रेन को जंक्शन पर रोककर दंपती को उतारा गया और एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस के आने से पहले ही महिला को प्रसव हो गया और उसने बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस से तत्काल जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें