फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: प्लाट में पड़ा मिला श्रमिक का शव, सिर में चोट के निशान, बड़े भाई पर हत्या का आरोप

Tue, 05 Nov 2019 12:22 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में श्रमिक की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां गला घोंटकर श्रमिक की हत्या कर दी गई। श्रमिक का शव प्लाट में पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में अमित उर्फ लालू (32) पुत्र आनंद प्रकाश कटियार लिंजीगंज में दुकानों पर मजदूरी करता था। वह अपनी बड़ी बहन शिखा (40) पत्नी नीलेश कटियार निवासी कानपुर थाना शिवराज के गांव भैंसऊ के साथ शहर के किसानन नगला में किराए रहता था।

बहन दीपावली पर अपनी ससुराल भैंसऊ चली गई थी। अमित मकान में अकेला था। सुबह पड़ोसियों ने उसका शव एक प्लाट में पड़ा देखा। उसके सिर में चोट का निशान था। गला दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन शिखा ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अमित की शादी नहीं हुई थी। उसका तीन बीघा भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें