कानपुर। स्पेशल ओलिंपिक भारत की ओर से दिल्ली में 23 से 26 सितंबर तक राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इस में 21 राज्यों से 141 स्पेशल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इसमें कानपुर कुश चतुर्वेदी ने कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सांसद बांसुरी स्वराज ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।