बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : amar ujala
कानपुर (पंकज प्रसून)। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घाटमपुर की कुर्मी बेल्ट से यूपी चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हुंकार भरी। वे बिरादरी वालों को यह समझा गए कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी लोगों की उम्मीद पर खरी उतरेगी।
शनिवार को यहां हुए पार्टी के राजनैतिक सम्मेलन में जुटी लोगों की भीड़ से समाजवादी पार्टी, बसपा, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जदयू को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सम्मेलन में मंडल और इसके आसपास से आए ज्यादातर नेताओं में कई ऐसे