फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: काउंटी क्रिकेट में कुलदीप यादव यॉर्कशायर की ओर से दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ करार किया है। वह मौजूदा सत्र में क्लब के लिए आठ मुकाबले खेलेंगे, जिनमें पांच वनडे और तीन काउंटी चैंपियनशिप (लाल गेंद) के मैच शामिल हैं।
विज्ञापन


यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपनी आधिकारिक घोषणा में बताया कि 31 वर्षीय कुलदीप यादव विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े हैं। वह पहले वनडे कप के पांच मुकाबलों में टीम का हिस्सा होंगे। इसके बाद सितंबर में हेडिंग्ले में काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम चार में से तीन मैच खेलेंगे। हाल में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में नियमित जगह नहीं बना पाने वाले कुलदीप के लिए यह करार अपनी लय और मैच अभ्यास बनाए रखने का अहम मौका है।

इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने से उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों की तैयारी में मदद मिलेगी। यॉर्कशायर से जुड़ने पर कुलदीप यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित क्लब का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्हें हमेशा से इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने की चुनौती पसंद रही है और टीम प्रबंधन से बातचीत के बाद वह यॉर्कशायर का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें