विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी बेटी से दुष्कर्म और उसके पति (पीड़िता के पिता) की हत्या की घटना के बाद तत्कालीन डीएम ने परिवार को गैस एजेंसी और मकान के अलावा पीड़िता की मां, दादी व सभी बच्चों को पांच-पांच लाख रुपये शासन से दिलाने का वादा किया था। वहीं किशोरी के चाचा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए सवाल किया है कि, लखनऊ के विवेक तिवारी प्रकरण में सरकार ने आनन-फानन में 40 लाख रुपये, मकान और नौकरी दे दी। जबकि उसके परिवार को सरकार से मदद के लिए अब तक इंतजार इसलिए करना पड़ा रहा है क्योंकि वह गरीब हैं।