फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप और सांगा ने थामा बीजेपी का दामन

Mon, 16 Jan 2017 10:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीजेपी में शामिल हुए कुलदीप और सांगा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दो बड़े नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्नाव भगवंत नगर विधानसभा सीट से वर्तमान सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और कानपुर बिठूर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह सांगा बीजेपी में शामिल हो गए। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों नेताओं की भाजपा से टिकट उन्हीं की विधानसभा क्षेत्रों से पक्की हो सकती है।  
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कुलदीप और सांगा का पार्टी में स्वागत किया।  बिठूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा कानपुर में जाने माने नेता हैं। सांगा के पार्टी बदलने के बाद बिठूर में भाजपा और मजबूत होती दिखाई दे रही है। भगवंतनगर से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी संगीता सेंगर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। कुलदीप सिंह 2002 में बसपा के टिकट पर सदर विधायक बने। इसके बाद 2007 में वह बांगरमऊ से सपा के टिकट पर जीते। 2012 का चुनाव उन्होंने भगवन्तनगर से लड़ा और विधायक बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें