फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा पटेल बोलीं, ’यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल’

Tue, 20 Dec 2016 07:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करतीं अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 150 सीटों पर अपना दल अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं। उनके लिए कोई योजनाएं नहीं बनाई गई। किसानों को अपनी फसल का आज भी उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को अपना दल की रथ यात्रा के साथ महोबा आईं थीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में भाजपा की सरकार आने पर राष्ट्रीय कृषि आयोग का गठन करने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार गठन के ढाई साल बाद भी आयोग का गठन नहीं हुआ। केंद्र सरकार ने सालों से सूखे और अतिवृष्टि से जूझ रहे किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया। यदि अपना दल को प्रदेश की कमान मिली, तो वह उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करेगी।
अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश में चार लाख पद खाली हैं। सरकार शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे पा रही है।  प्रदेश में अन्ना प्रथा की बड़ी समस्या बनी है। इसका निराकरण करने में केंद्र और प्रदेश की सरकारें पूरी तरह से फेल हो गई है। अन्ना पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। अपना दल अब किसानों की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर विक्की मौर्या, शकील अहमद, मानसिंह, गजाधर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें