फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली कनेक्शन भी बांटेंगे कोटेदार

Fri, 13 Feb 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने में नाकाम केस्को की मदद के लिए अब जिला प्रशासन आगे आया है। इसके लिए कोटेदारों, रसोई गैस एजेंसी संचालकों, पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों और सिविल डिफेंस का सहारा लिया गया है। इनके लिए बिजली कनेक्शन दिलवाने का कोटा तय कर दिया है। फरमान जारी किया है कि हर किसी को कम से कम दस बिजली कनेक्शन नियमित करवाने होंगे।
विज्ञापन

एक साल में शहर की बिजली पर करीब 2.50 अरब रुपए की बिजली चोरी होती है। हर साल कटियाबाज करीब 750 मिलियन यूनिट बिजली चोरी करते हैं। इसमें लाइन लॉस भी शामिल है। केस्को अफसरों के मुताबिक इतनी बिजली में शहर को तीन माह रोशन किया जा सकता है। शहर के सघन मोहल्लों में केस्को कभी भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगा सका है। अब जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बिजली कनेक्शन बढ़ाने का जिम्मा एडीएम सिटी अविनाश सिंह को दिया है। एडीएम सिटी ने जिले के सभी 900 कोटेदार, 50 रसोई गैस एजेंसियों और करीब 125 पेट्रोल-डीजल पंप मालिकों को इस काम में लगाया है। इन्हें बिजली कनेक्शन के लिए 10-10 लोगों को लाने का लक्ष्य दिया जा रहा है। इनके अलावा सिविल डिफेंस के सभी वार्डेनों को लगाया जा रहा है। इन्हें सघन क्षेत्रों में ज्यादा सक्रिय किया जाएगा। यह सभी लोग कटिया से बिजली चलाने वाले लोगों को कनेक्शन के लिए तैयार करेंगे। इनकी लिस्ट बनाएंगे। कनेक्शन लेने की सभी औपचारिकताएं पूरी कराते हुए एडीएम सिटी के दफ्तर के माध्यम से केस्को को आवेदन भेजे जाएंगे। एडीएम सिटी ने बताया कि सभी कोटेदारों, रसोई गैस संचालकों, पेट्रोल-डीजल पंप मालिकों को पूरा काम समझाने के लिए शुक्रवार को बैठक में बुलाया गया है। वहां केस्को के इंजीनियर भी रहेंगे। वह लोग इन सभी को फार्म भरवाने, आवश्यक दस्तावेज लगाने समेत अन्य जानकारी देंगे। शनिवार को सिविल डिफेंस के वार्डेनों के साथ ग्रीन पार्क में बैठक होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें