फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 रुपये में डेढ़ घंटे में कानपुर से कोलकाता हवाई यात्रा

Wed, 31 Oct 2018 10:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आज से अहिरवां एयरपोर्ट से शुरू होगी कोलकाता के लिए उड़ान
- यहां से दोपहर 1:55 पर उड़ेगा जहाज, 3:20 पर पहुंचेगा कोलकाता
- आने वाली फ्लाइट के टिकट सामान्य किराये पर और जाने वाली के टिकट 400 रुपये ज्यादा में मिले
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर शहर के अहिरवां एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई के बाद अब कोलकाता के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। स्पाइस जेट का 189 सीटर विमान कानपुर और कोलकाता के बीच बृहस्पतिवार से उड़ान भरने लगेगा। विमान यात्रियों को लेकर यहां से दोपहर 1:55 पर रवाना होगा और 3:20 बजे कोलकाता पहुंचेगा। इसके पहले कोलकाता से 11:35 पर उड़ान भरेगा और 1:15 पर शहर पहुंचेगा। कानपुर से कोलकाता जाने के लिए 60 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि कोलकाता से कानपुर की 55 प्रतिशत सीटें बुक हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
पहले दिन आने वाली फ्लाइट के टिकट सामान्य किराये (2500 रु.) पर बुक हुए हैं, कानपुर से जाने वाली फ्लाइट के टिकट 400 रुपये महंगे 2900 रुपये में मिले। कोलकाता से अहिरवां एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यह विमान 40 मिनट बाद वापसी की उड़ान भरेगा। अहिरवां एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस नई फ्लाइट के संचालन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुंबई और कोलकाता की फ्लाइट के यात्रियों के लिए एक ही वेटिंग रूम बनाया गया है। फ्लाइट के उद्घाटन को लेकर किसी तरह की कोई औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
कोलकाता-कानपुर 
11:35 बजे कोलकाता से जहाज उड़ेगा, 1:15 पर अहिरवां एयरपोर्ट कानपुर पहुंचेगा।
कानपुर-कोलकाता
1:55 बजे कानपुर से उड़ेगा, 3:20 पर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगा।
 

4 of 5
डेमो पिक
यह है सामान्य किराया 
कानपुर से कोलकाता : 2500 रुपये 
कोलकाता से कानपुर : 2500 रुपये 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
अहिरवां एयरपोर्ट से अब तीन फ्लाइट
नई हवाई सेवा के साथ ही अहिरवां एयरपोर्ट से उड़ने वाले तीन हवाई जहाज हो जाएंगे। सबसे पहले दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हुई थी। फिर मुंबई के लिए शुरू हुई। अब कोलकाता के लिए शुरू होने जा रही है। दिल्ली वाला विमान 79 सीटर है, बाकी दोनों 189 सीटर हैं।
फैक्ट फाइल 
60 प्रतिशत सीटें बुक कानपुर-कोलकाता फ्लाइट की
55 प्रतिशत सीटें बुक हैं कोलकाता-कानपुर की
189 सीटर है विमान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें