‘कनपुरिए मेरे दिल के सबसे करीब हैं। क्योंकि मेरी मां (शर्मिला टैगोर) का जन्म यही हुआ है। मां से ही प्रभावित होकर फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।’ ये बातें शुक्रवार को शहर आईं फिल्म एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कही।
वे पति कुनाल खेमू के साथ सीएसए में आयोजित जीडी गोयनका स्कूल के वार्षिकोत्सव पर पहुंचीं थीं। बीती 25 जनवरी को ही विवाह बंधन में बंधने वाली सोहा ने शहर से ही वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत की।
पत्रकारों से रूबरू हुईं सोहा ने अपने जिंदगी के चंद लम्हों को साझा किया। बताया कि सबसे पहले उन्होंने बैंक में जॉब की लेकिन पसंद नहीं आने पर जॉब छोड़ दी। कई दिनों तक एनजीओ भी चलाया।
इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को जिंदगी का सबसे प्यारा लम्हा बताया। कुनाल खेमू ने कनपुरियों केस्वागत का गर्मजोशी से अभिनंदन स्वीकार किया।
बताया कि मेरे घर के लोग मुझे डाक्टर या इंजीनियर के रूप में देखना चाहते थे। क्योंकि सभी का यही सपना होता है। लेकिन मेरा रुझान फिल्मों की ओर अधिक था। लेकिन हाईटेक एजूकेशन और इंटरनेट के माध्यम से बच्चे कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।