नई आएगी कोई परेशानी, जमीन देने को तैयार काश्तकार
ग्राम सिंहपुर, संभरपुर, गंगपुर चकबंदा और हिंदूपुर गांव में योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए संपत्ति विभाग से आराजी और गाटावार जमीनों, काश्तकारों का सर्वे कराया है।
विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह, तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री आदि ने इन गांवों में काश्तकारों के साथ बैठक कर जमीन देने के लिए सहमत किया है। केडीए अफसरों का मानना है कि योजना विकसित करने में कोई बाधा नहीं आएगी।
न्यू कानपुर सिटी योजना में नॉलेज पार्क भी बनेगा, जिसमें बड़े प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इनमें आईआईटी का विस्तार या शिक्षा संबंधी बाहरी कंपनियां, इंस्टीट्यूट, उच्च स्तरीय सेंटर खोलने के इच्छुक संस्थान प्लॉट खरीद सकेंगे। -अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए