फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों के दान को कहा जाता है 'महादान', मिलती है सभी पापों से मुक्ति

Sat, 30 Jun 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
हिंदू धर्म में हमेशा से ही दान-पुण्य को महत्ता दी गयी है। बृहस्पति स्मृति में भी 3 ऐसे दानों के बारे में बताया गया है, जिन्हें महादान कहा जाता है। इन 3 चीजों का दान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे अपने सभी कार्यों में सफलता जरुर मिलती है।
ज्योतिषाचार्य व पंडित डॉ. नरेंद्र दीक्षित बता रहे हैं किन चीजों के दान से क्या पुण्य मिलता है... 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
गोदान (गाय का दान)-  गाय का दान करने से मनुष्य को अपार पुण्य की प्राप्ति होती है । गाय दान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। साथ ही मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है ।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
भूदान (भूमि का दान) - किसी भी जरुरतमंद या मंदिर आदि पवित्र काम के लिए भूमि का दान करने पर शुभ फल प्राप्त होता है। भूमि दान करने वाले व्यक्ति के परिवार में किसी को भी घर या रहने की जगह से संबंधी परेशानी नहीं होती।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
विद्यादान (विद्या का दान) - कई बार मनुष्य किसी और वस्तु का दान करने में असमर्थ होता है, ऐसे में विद्या का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। लोगो को ज्ञान, धर्म और विद्या की बातें बताने से मनुष्य पर भगवान की कृपा बनी रहती है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें