फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में बैठकर काम करने वाले हर 2 घंटे में जरूर करें ये, अनदेखा करना पड़ेगा भारी

Sun, 10 Feb 2019 12:15 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- गर्दन, गांठों और मांसपेशियों की नर्व में आ जाती सूजन
- आफिस में बैठकर काम करने वाले व्यायाम जरूरी करें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दफ्तर में घंटों कंप्यूटर पर टकटकी लगाकर काम करने वाले हर दो घंटे में दो मिनट का रेस्ट जरूर लें। ऐसे न करने पर उनके स्नायु तंत्र (नर्व) पर प्रेशर बढ़ेगा और गर्दन में दर्द होगा। मांसपेशियों में ऐंठन होगी।
विज्ञापन


कोहनी से ऊंगलियों तक दर्द और कड़ेपन का अहसास होगा। साइटिका का दर्द, कमर दर्द भी परेशान करेगा। यह बात कानपुर में शनिवार को आल इंडिया एसोसिएशन आफ फिजियोथेरेपिस्ट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के पहले दिन बताई गई।

मायोफेसियल रिलीज तकनीक से रोगियों के इलाज के गुर भी नवोदित फिजियोथेरेपिस्ट को सिखाए गए। लाजपत भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरपीएस राणा ने बताया कि कारपोरेट दफ्तर के 80 फीसदी लोगों को गर्दन दर्द की शिकायत है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
कार्डिएक थेरेपिस्ट रवि प्रकाश ने बताया कि व्यायाम की कमी से हार्ट मांसपेशियों पर प्रभाव आता है।  डॉ.एके सोनी ने बताया कि बाइक लहरा के चलाने पर कमर दर्द और स्लिप डिस्क हो सकता है। डॉ. अरुण मोझी, डॉ. आरके सिंह, डॉ. हरप्रीत सिंह ने व्याख्यान दिया।

एसोसिएशन आफ फिजियोथेरेपिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जी सुधाकरन ने बताया कि केंद्र सरकार से डेंटल काउंसिल की तरह फिजियोथेरेपी काउंसिल की मांग की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें