फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटे बाल और 2 चोटियां कानपुर मेडिकल कॉलेज के नए स्टूडेंट्स का ड्रेस कोड

Thu, 18 Oct 2018 01:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अपने सीनियरों के देखरेख में सिर घुटाए
विज्ञापन
यूपी के कानपुर मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) में फ्रेशर पार्टी के दौरान जूनियर छात्रों के घुटे सिर और छात्राओं की दो चोटियां चर्चा का विषय बन गईं। फर्स्ट ईयर के छात्रों के इस अनोखे ड्रेस कोड को देखकर मीडिया ने जब सवाल किए तो कोई भी मेडिकल स्टूडेंट कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में पैरा एल-2 बैच के छात्रों ने जूनियर बैच एम-2 के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी रखी थी। इस दौरान फर्स्ट ईयर के मेडिकल छात्र अपने सिर घुटाए, सिर झुकाकर और अपने हाथ पीछे किए हुए लाइन में आडिटोरियम तक आए। यूजी गल्र्स हॉस्टल से नवागत छात्राएं भी 2 चोटियां किए थीं।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरती दवे लालचंदानी भी मौजूद थीं। प्राचार्य ने कहा कि जूनियर छात्रों को परेशान नहीं किया गया है। लड़कों का बाल छोटा कराना और लड़कियां को चोटी बनाना ड्रेस कोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें