रसूलाबाद (कानपुर देहात)। जोत गांव में खेतों के पास छह राष्ट्रीय पक्षी मोर मरे मिले। जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने दी। मोरों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रियम मिश्रा ने बताया कि उनको जानकारी हुई थी कि जोत गांव के निकट जंगल में रामखिलावन के खेत के निकट छह राष्ट्रीय पक्षी मोर मरे पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर देखने के बाद सूचना यूपी डायल 100 पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारी को दी। सूचना पाकर वन रक्षक गंगाराम ने ग्रामीणों की सहायता से मृत मोरों के शवों को बोरों में भरकर वन कार्यालय ले गए। वन कर्मी गंगाराम ने बताया कि पशु चिकित्सालय बंद हो जाने के कारण डॉक्टर चले गए। मृत मोरों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।