कानपुर। बर्रा स्थित मैरी जीसस स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। शानदार खेल दिखाते हुए अंडर-14 व 19 बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवईनगर ने खिताब जीता।
अंडर-14 बालिका वर्ग में मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर उपविजेता रहा। बालक वर्ग में मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर विजेता और दून इंटरनेशनल स्कूल रतनलाल नगर उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में केवी कैंट ने खिताब जीता, तो मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर उपविजेता रहा। अंडर-19 में मदर टेरेसा इंटर कॉलेज केशवनगर उपविजेता रहा।
इससे पहले उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के जनरल सेक्रेटरी सुनील कुमार तिवारी, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन धीरेंद्र सचान व कानपुर जिला सचिव राजेश दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। निर्णायक मंडल में सुरभि सिंह, अंकित गुप्ता, महेश प्रताप शामिल रहे। समापन पर सभी को विद्यालय के प्रिंसिपल ओल्गा प्रसाद व प्रबंधक नोबेल कुमार ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।